फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ashoka brought sweetness to his life by producing honey.

Hamirpur (Himachal) News: अशोक ने शहद उत्पादन से जीवन में भरी मिठास

Thu, 25 Jun 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ashoka brought sweetness to his life by producing honey.
विकास खंड नादौन के तहत किटपल में मधुमक्खी के बॉक्स के साथ अशोक कुमार। स्रोत स्वयं
हमीरपुर। विकास खंड नादौन के किटपल गांव के अशोक कुमार शहद उत्पादन के जरिए अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय उन्होंने गांव में ही स्वरोजगार का रास्ता चुना और आज वे मधुमक्खी पालन से हर महीने 10 से 12 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद 15 बॉक्स के साथ इस व्यवसाय की शुरुआत की। मेहनत और अनुभव के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे बॉक्सों की संख्या बढ़ाकर करीब 25 तक पहुंचा दी, जिससे शहद उत्पादन और आमदनी दोनों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें अपने बड़े भाई से प्रेरणा मिली, जो लंबे समय से मधुमक्खी पालन से जुड़े हैं। शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, खासकर मौसम के अनुसार मधुमक्खियों को उपयुक्त स्थानों पर ले जाना, ताकि उन्हें पर्याप्त फूलों का रस मिल सके। इसके लिए परिवहन और देखभाल में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में शुद्ध शहद की अच्छी मांग है और गुणवत्ता के अनुसार एक बोतल 500 से 600 रुपये तक बिक जाती है। अशोक का कहना है कि मेहनत और लगन से किया गया स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनने का मजबूत माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed