{"_id":"6a16076e209ea5b77106ff76","slug":"attempting-to-surround-a-vehicle-and-beat-it-with-sticks-is-an-attack-on-democracy-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-194948-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी घेरकर डंडा बरसाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी घेरकर डंडा बरसाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला : सुरेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 27 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिला परिषद वार्ड धमरोल में विधायक की गाड़ी को घेरकर डंडा बरसाने के प्रयास के मामले में भोरंज के विधायक सुरेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए निंदनीय करार दिया।
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इस दौरान इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने यह घटना की, वह स्वयं पंचायत चुनाव में प्रत्याशी है और पहले भी उन पर लगातार आधारहीन आरोप लगाती रही है।
धमरोल वार्ड से जिला परिषद चुनाव लड़ रही आजाद प्रत्याशी राज कुमारी और उनके पति पवन चौधरी ने सोमवार को विधायक की गाड़ी को रोककर चुनाव प्रचार को लेकर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद विधायक की गाड़ी का इस्तेमाल कर उनके करीबी और समर्थक चुनाव प्रचार में जुटे थे।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि वह गाड़ी में नहीं थे। कांग्रेस पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के आधार पर कार्य करती है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि पवन चौधरी स्वयं को कांग्रेस नेता बताते हैं, लेकिन उनकी प्राथमिक सदस्यता पहले ही समाप्त की जा चुकी है।
विधायक ने आरोप लगाया कि निष्कासन की कार्रवाई से बौखलाकर पति-पत्नी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में तबादला माफिया पर रोक लगाने का काम किया है और इसी कारण कुछ लोग लगातार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कदम उठाए जाएंगे।

Trending Videos