{"_id":"6a1607b579f68274a80b0f6d","slug":"local-routes-should-run-from-the-old-bus-stand-only-traders-should-get-parking-facilities-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-194952-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोकल रूट पुराने बस अड्डे से ही चलें, व्यापारियों को मिले पार्किंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोकल रूट पुराने बस अड्डे से ही चलें, व्यापारियों को मिले पार्किंग की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 27 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के व्यापार और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल हमीरपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे।
व्यापारियों ने शहर की समस्याओं और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा। बैठक के दौरान पुराने बस अड्डे को निर्माणाधीन नए बस अड्डे में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर व्यापार मंडल ने अपना पक्ष मजबूती से रखा।
व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मौजूदा बस अड्डे से लोकल रूट की बसों का संचालन जारी रखा जाए और बस स्टैंड के बाहर दुकानदारी कर रहे लोगों की आजीविका सुरक्षित रखी जाए। व्यापारियों का कहना है कि यदि सभी बसों को नए बस अड्डे में शिफ्ट किया गया तो बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होगी और व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बैठक में शहर में पार्किंग की कमी, बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने, पेवर टाइल लगाने और व्यापार मंडल भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उधर, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर है और किसी भी निर्णय में उनके कारोबार को नुकसान न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Trending Videos