{"_id":"6a16c4bd14b1fb10600fcaf5","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-visits-progressive-farmers-home-and-fields-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़
Ankesh Dogra
Updated Wed, 27 May 2026 03:47 PM IST
Link Copied
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर आधुनिक एवं मल्टीपल फार्मिंग का जायजा लिया। उन्होंने किसान द्वारा उगाई गई विभिन्न फसलों की पनीरी, औषधीय पौधों, बहुफसली विधि से लगाए गए अन्य पौधों और विशेषकर, बांस, पुरानी पाइपों एवं अन्य कबाड़ के सामान का सदुपयोग करते हुए इसमें लगाए गए पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने बेकार वस्तुओं के भरपूर सदुपयोग और बहुफसली विधि को अपनाने की सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि परमिंद्र सिंह डडवाल ने खेती में जिस तरह अविष्कार के साथ नए-नए प्रयोग किए हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है और उनकी यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणदायी साबित हो सकती है। इस मौके पर आतमा परियोजना हमीरपुर के परियोजना निदेशक राकेश धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. डीडी शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके उपरांत उपायुक्त ने हथली खड्ड के निकट कृषि विभाग के परिसर में विकसित की जा रही राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों को स्थापित करने के कार्य का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।