{"_id":"6a1672f893fc991bc90e6423","slug":"video-video-kabugdha-gathama-ma-bhashhanae-aaga-pakaapa-va-mana-dasaema-samata-lkha-ka-samana-rakha-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पिकअप व मिनी डीसीएम समेत लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पिकअप व मिनी डीसीएम समेत लाखों का सामान राख
गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे के झिलिया चौराहे के पास स्टार हॉस्पिटल के सामने स्थित पुराने कबाड़ व्यवसायी राजदीप गुप्ता के गोदाम में मंगलवार देर रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
गोदाम मालिक राजदीप गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी एक पिकअप, एक मिनी डीसीएम वाहन और लाखों रुपये मूल्य का कबाड़ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करती रही। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।