{"_id":"6a164b23648312e60a03aeb7","slug":"video-five-lakh-rupees-missing-from-bike-trunk-police-investigating-cctv-footage-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये गायब, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये गायब, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
सुपर मार्केट स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक की बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
ग्राम पनारी क्षेत्र स्थित गुरुदीन महाविद्यालय के पास की कॉलोनी निवासी बृजेश विश्वकर्मा मंगलवार को सुपर मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर बाइक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। उसने रुपये बाइक की डिग्गी में रख दिए थे।
रास्ते में तुवन चौराहा के पास उसकी बाइक के पिछले पहिए में हवा कम हो गई। इस पर वह पास ही स्थित एक पंचर की दुकान पर रुका और टायर ठीक कराने लगा। इसी दौरान वह हाथ धोने के लिए दुकान पर रखी पानी की टंकी के पास गया। जब वह वापस आया तो बाइक की डिग्गी खुली हुई मिली और उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे।
घटना से घबराए बृजेश ने आसपास रुपये तलाशे और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।