{"_id":"6aab9be226e413063b0b327a","slug":"lalitpur-youth-beaten-while-returning-home-after-offering-namaz-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को पीटा, सार्वजनिक तौर पर गालियां देने से मना करने पर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को पीटा, सार्वजनिक तौर पर गालियां देने से मना करने पर की पिटाई
Thu, 17 Sep 2026 01:33 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:33 PM IST
सार
आरोप है कि हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट के बाद उसके घर पर भी तोड़-फोड़ की है। पीड़ित से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मोहम्मद अनस
- फोटो : संवाद
विस्तार
नमाज पढ़कर आ रहे युवक ने गाली दे रहे युवकों को ऐसा करने से रोका तो हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मवेशी बाजार निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे वह नमाज पढ़कर घर आ रहा था। मोहल्ले में पहुंचने पर एक युवक गालियां दे रहा था। जब उसने इस प्रकार से सार्वजनिक तौर पर गाली देने से रोका तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गालियां दी और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि इतना ही नहीं हमलावरों ने उसके घर में भी तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने उसको किसी तरह आरोपियों से बचाया। तहरीर के मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।