फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Audit paragraph on 110 grams of silver overwritten, records to be scrutinized

Hamirpur (Himachal) News: 110 ग्राम चांदी पर ओवरराइटिंग से लगा ऑडिट पैरा, फिर होगी रिकॉर्ड की पड़ताल

Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ावे की चांदी के रिकॉर्ड में सामने आई कथित अनियमितता को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालु की ओर से दान की गई 110 ग्राम चांदी ही मंदिर के लॉकर में जमा करवाई गई थी, लेकिन स्टॉक रजिस्टर में इसे गलती से 11.099 ग्राम दर्ज कर दिया गया। बाद में इस प्रविष्टि को सुधारने के लिए की गई ओवरराइटिंग पर ही विभागीय ऑडिट में आपत्ति दर्ज करते हुए ऑडिट पैरा लगाया गया था।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 के इस मामले के दोबारा सुर्खियां बटोरने के बाद मंदिर ट्रस्ट चेयरमैन एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन से रिकॉर्ड लेकर उसका क्रॉस वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि रिकॉर्ड में हुई त्रुटि केवल ओवरराइटिंग तक सीमित थी या फिर किसी अन्य स्तर पर भी कोई लापरवाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धालु की ओर से 110 ग्राम चांदी दान किए जाने के बावजूद स्टॉक रजिस्टर में मात्र 11 ग्राम 099 मिलीग्राम की प्रविष्टि दर्ज पाई गई थी। इसे ओवरराइट भी किया गया था। इस विसंगति पर तत्कालीन मंदिर अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
उन्होंने अपने जवाब में इसे रिकॉर्ड दर्ज करने में हुई त्रुटि बताते हुए ओवरराइटिंग के माध्यम से सुधार किए जाने की बात कही थी। अब उसी जवाब और उपलब्ध रिकाॅर्ड से दोबारा मिलान किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि लॉकर में जमा चांदी की मात्रा और रजिस्टर के मूल रिकॉर्ड का फिर से सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए लेखा शाखा और संबंधित कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि पूरे मामले पर अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सके।


कोट
तत्कालीन मंदिर अधिकारी की ओर से इस विषय पर जांच कर जवाब दिया गया है। मंगलवार को कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई है। प्रथम दृष्टया यह ओवरराइटिंग का मामला है। लॉकर में 110 ग्राम चांदी ही जमा है। फिर भी सभी तथ्यों का दोबारा सत्यापन करने के लिए रिपोर्ट मंगवाई गई है। -स्वाति डोगरा, चेयरमैन, बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध एवं एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article