सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Awareness Rally and Mock Drill Organized on the 121st Anniversary of the Kangra Earthquake

Hamirpur (Himachal) News: कांगड़ा भूकंप की 121वीं बरसी पर जागरूकता रैली और मॉक ड्रिल आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Awareness Rally and Mock Drill Organized on the 121st Anniversary of the Kangra Earthquake
: उपायुक्त कार्यालय में मॉक ड्रिल करते कर्मचारी। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर। कांगड़ा घाटी में 4 अप्रैल 1905 को आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम, रैली और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
Trending Videos

इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि 121 वर्ष पूर्व कांगड़ा में आया भूकंप एक भीषण त्रासदी थी। उस समय न तो आपदा प्रबंधन के लिए कोई सुदृढ़ तंत्र था और न ही आम लोगों में इसके प्रति जागरूकता थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आपदाओं से निपटने के लिए जिला से लेकर उपमंडल स्तर तक प्रभावी तंत्र और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आपदा प्रबंधन में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘आपदा मित्र योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम संजीत सिंह ने उपायुक्त, अन्य अधिकारियों, आईटीआई हमीरपुर और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कांगड़ा भूकंप के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इसके बाद उपायुक्त कार्यालय से नगर निगम कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के उपरांत उपायुक्त कार्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें होमगार्ड्स और अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर तहसीलदार एवं कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed