{"_id":"6a29ba6006a97fae6a03058e","slug":"barla-basti-faces-drinking-water-crisis-for-20-days-villagers-angry-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-196629-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरला बस्ती में 20 दिन से पेयजल संकट, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरला बस्ती में 20 दिन से पेयजल संकट, ग्रामीणों में रोष
Thu, 11 Jun 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सोहारी के गांव बरला बस्ती के लोग करीब 20 दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी रोष है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बस्ती में पिछले कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। पानी की कमी के कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के कार्यालय में शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। जीवन कुमार, रमन देवी, लता देवी, प्यार चंद, महेंद्र सिंह और बेली राम सहित ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की कमी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिझड़ी के कनिष्ठ अभियंता अनिल धीमान ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण पानी की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही जलापूर्ति को नियमित किया जाएगा।