{"_id":"6a513e87f4b71ed0990443d4","slug":"begin-the-application-process-for-iti-admission-from-the-13th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-200410-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 13 से करें आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 13 से करें आवेदन प्रक्रिया
Sun, 12 Jul 2026 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि 21 जुलाई को खेल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 30 जुलाई को किया जाएगा। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्रों के साथ 5 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इसके उपरांत प्रथम चरण में रिक्त रह गई सीटों की सूची 7 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन