{"_id":"6a514059f4b71ed0990443d7","slug":"10000-devotees-paid-obeisance-at-the-baba-balak-nath-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-200453-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Sun, 12 Jul 2026 12:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बालयोगी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर न्यास को श्रद्धालुओं से करीब 8.92 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। इसमें 5.79 लाख रुपये नकद चढ़ावे के रूप में मिले, जबकि बकरों की नीलामी से 47 हजार रुपये और अन्य दान के रूप में 2.66 लाख रुपये प्राप्त हुए।
श्रद्धालुओं ने नकद चढ़ावे के अलावा करीब 25 ग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशी मुद्रा के रूप में 40 इंग्लैंड पाउंड, चार अमेरिकी डॉलर, 475 यूरो, 11 कतर रियाल और एक कुवैती मुद्रा भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था, सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए प्रशासन लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।