{"_id":"6a5140902e03fb79320e5589","slug":"a-fee-of-200-will-now-have-to-be-paid-for-an-ultrasound-at-bhoranj-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-200461-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते विधायक। स्रोत : जाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि गर्भवती महिलाओं, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों, दिव्यांगजनों, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और बीपीएल व आईआरडीपी श्रेणी के लाभार्थियों को यह सुविधा पहले की तरह निशुल्क मिलेगी।
यह निर्णय रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुरेश कुमार ने की। इसमें अस्पताल की सुविधाओं और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
बैठक में फर्स्ट एड ट्रेनिंग के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, मरीजों की सुविधा के लिए पर्ची बनाने के दो काउंटर संचालित करने का फैसला किया गया है। निशुल्क सुविधा वाले पात्र मरीजों के लिए अलग काउंटर रहेगा, जबकि दूसरे काउंटर पर 10 रुपये का स्वैच्छिक शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र का शुल्क 100 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष पूनम कुमारी, बीएमओ डॉ. ललित कालिया, डॉ. पृथि चौधरी, डॉ. प्रतीक, डॉ. राजेश, डॉ. सुभाष, डॉ. आदित्य कांत शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
आगामी वित्त वर्ष के लिए 68 लाख का बजट प्रस्तावित
बैठक में अस्पताल की विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2025-26 में आरकेएस के माध्यम से करीब 61 लाख रुपये विकास कार्यों और सुविधाओं पर खर्च किए गए। आगामी वित्त वर्ष के लिए 68 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट विस्तार, कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण, डायलिसिस यूनिट शुरू करने, एंबुलेंस सेवा में स्टाफ की कमी दूर करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नई व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने सहित कई कार्यों पर विचार किया गया। बी-ब्लॉक निर्माण के टेंडर जल्द जारी करने और एक्स-रे कक्ष का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।