फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uhal and Barada to get new Patwar Ghars next month.

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल और बराड़ा को अगले माह मिलेंगे नए पटवार घर

Sun, 12 Jul 2026 12:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Jul 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल और बराड़ा में बन रहे नए पटवार घरों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। दोनों भवनों का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शेष फिनिशिंग कार्य और अन्य औपचारिकताएं अगले कुछ सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। तहसीलदार बमसन सौरभ धीमान ने बताया कि अगले माह तक दोनों भवन आम जनता की सुविधा के लिए तैयार हो जाएंगे।
दोनों पटवार घरों के निर्माण पर करीब 10-10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लंबे समय से पुराने और जर्जर भवनों में राजस्व संबंधी कार्य संचालित होने के कारण कर्मचारियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते नए भवनों का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

नए पटवार घरों में पर्याप्त स्थान, बेहतर बैठक व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे राजस्व रिकॉर्ड, इंतकाल सहित अन्य कार्य अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed