फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhoranj Block Samiti to get Chairperson and Vice-Chairperson today.

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक समिति भोरंज को आज मिलेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। ब्लॉक समिति भोरंज के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव शनिवार को भोरंज मिनी सचिवालय में एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में होगा। भोरंज ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने शुक्रवार को बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया। दोनों ही दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के नामों को गुप्त रखा। 22 वार्डों वाले ब्लॉक समिति सदस्यों को इस चुनाव में भाग लेने के लिए पत्र भेज कर सूचित किया गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल चुनाव जीते ब्लॉक समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थित ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक जाहू में हुई। इसमें 15 ब्लॉक समिति सदस्यों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, बैठक में शामिल होने वाले ब्लॉक समिति सदस्यों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम बताए गए हैं। भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति के सदस्यों की बैठक समीरपुर विश्राम गृह में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। भाजपा बैठक में 14 ब्लॉक समिति सदस्यों के शामिल होने का दावा कर रही है। इससे भोरंज में ब्लॉक समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक हो गया है। इस बार भोरंज ब्लॉक समिति का अध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इस वर्ग से चार महिलाएं बीडीसी चुनाव जीतीं हैं। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष विजय बन्याल और भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्ण बहुमत होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed