{"_id":"6a6f97edabb5d63f970db890","slug":"breaking-the-lock-of-the-himfed-store-more-than-450-bags-of-urea-were-unloaded-from-the-truck-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-203213-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिमफेड स्टोर का ताला तुड़वाकर ट्रक से उतरवाई 450 से अधिक यूरिया की बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिमफेड स्टोर का ताला तुड़वाकर ट्रक से उतरवाई 450 से अधिक यूरिया की बोरियां
Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में गोदाम में खाद रखवाती हिमफेड की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में तीन दिन से यूरिया खाद से लदा ट्रक खड़ा रहने का मामला उजागर होने के बाद हिमफेड हरकत में आया। रविवार को समस्या संबंधी संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
इस पर जिला मुख्यालय से पहुंची सात सदस्यीय टीम ने स्टोर का ताला तुड़वाकर ट्रक को खाली करवाया और 450 से अधिक यूरिया खाद की बोरियां गोदाम में सुरक्षित रखवाईं। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
जांच में सामने आया कि सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित हिमफेड स्टोर में तैनात स्टोर इंचार्ज, जो पूर्व सैनिक भी हैं, का सात जुलाई को संधोल तबादला हो चुका था। आरोप है कि उन्होंने स्टोर की चाबियां किसी अन्य कर्मचारी को नहीं सौंपीं और मेडिकल अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के संपर्क के प्रयास भी सफल नहीं हुए। अब पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ से 450 से अधिक यूरिया की बोरियां लेकर ट्रक शुक्रवार सुबह सुजानपुर पहुंचा था, लेकिन स्टोर बंद होने के कारण खाद अनलोड नहीं हो सकी।
भोरंज जोन के निदेशक राकेश ठाकुर और हमीरपुर जोन के निदेशक रविंद्र पटियाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। इस दौरान एरिया मैनेजर कमलेश ठाकुर, स्टोर इंचार्ज ममता कुमारी, नादौन के इंचार्ज अजय चौधरी, हमीरपुर के सुशील कुमार, दीपक, अक्षय पठानिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बॉक्स
निरीक्षण में स्टोर के भीतर मिली गंदगी
स्टोर का ताला खुलने के बाद टीम ने अंदर का निरीक्षण किया तो गोदाम में काफी गंदगी पाई गई। टेबल और कुर्सियों के नीचे पक्षियों की बीट जमा मिली। अधिकारियों ने स्टोर की सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। विभागीय जांच रिपोर्ट में इस पहलू को भी शामिल किया जाएगा।
कोट
ट्रक को खाली करवाकर यूरिया खाद स्टोर में सुरक्षित रखवा दी गई है। पूरे मामले की विभागीय जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश ठाकुर, एरिया मैनेजर, हिमफेड, सुजानपुर