{"_id":"6a46b7456fccba9c9a02a418","slug":"bsnl-high-speed-broadband-in-villages-for-just-259-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1019-491705-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गांवों में महज 259 रुपये में बीएसएनएल हाईस्पीड ब्राडबैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गांवों में महज 259 रुपये में बीएसएनएल हाईस्पीड ब्राडबैंड
Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब महज 259 रुपये में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। भारतनेट परियोजना के तहत यह संभव होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को नई गति देने के लिए बीएसएनएल ने भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए ''''रूरल एफटीटीएच (फाइबर टू द होम)'''' प्लान लांच किया है। इस योजना में महज 259 रुपये प्रतिमाह में हाईस्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
बीएसएनएल का दावा है कि इससे गांवों में रहने वाले परिवारों को सस्ती दरों पर बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी और डिजिटल सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनेगी। नए रूरल एफटीटीएच प्लान में 25 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलेगी।
निर्धारित डेटा सीमा समाप्त होने के बाद भी 2 एमबीपीएस की स्पीड जारी रहेगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को 24 घंटे अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और बीएसएनएल बेव ओटीटी सेवा भी नि:शुल्क मिलेगी। यह योजना केवल भारतनेट नेटवर्क से जुड़े ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना में सुविधा
भारत सरकार की संशोधित भारतनेट परियोजना के तहत हमीरपुर, मंडल, बिलासपुर और ऊना के विभिन्न ब्लाॅक में ऑप्टिकल जोड़ा जा चुका है। हमीरपुर व्यावसायिक क्षेत्र में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों की 669 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए करीब 3131 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई गई है। हमीरपुर जिले के सभी 15 विकास खंडों में परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।
इंटरनेट की पहुंच के साथ रोजगार भी
स्थानीय उद्यमी, केबल ऑपरेटर और तकनीकी युवा कम निवेश में इंटरनेट सेवा प्रदाता बन सकते हैं। सिर्फ इंटरनेट सुविधा ही नहीं, बल्कि बीएसएनएल ने इस परियोजना के साथ ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार का अवसर भी जोड़ा है।
भारतनेट उद्यमी योजना के तहत स्थानीय स्तर पर फाइबर कनेक्शन उपलब्ध कराने, नए उपभोक्ता जोड़ने और नेटवर्क के रखरखाव का जिम्मा युवाओं को दिया जाएगा। इसके बदले उन्हें कमीशन आधारित आय का अवसर मिलेगा, जिससे गांवों में रोजगार के नए विकल्प भी तैयार होंगे।
कोट
योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय या ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने और सरकारी सेवाओं, ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और ई-गवर्नेंस तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में यह अहम पहल है। -अजीत कुमार, प्रधान महाप्रबंधक, व्यावसायिक एरिया बीएसएनएल, हमीरपुर