सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Building a strong democracy is possible only with the participation of women: Dhumal

महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव : धूमल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Building a strong democracy is possible only with the participation of women: Dhumal
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति हुई नेत्रियां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त सदस्य उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
Trending Videos

इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान राजनीति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त लोकतंत्र की परिकल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं तथा राजनीतिक क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. धूमल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए टिकट वितरण में आरक्षण का प्रावधान किया और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं, जिससे संगठन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केवल संगठन का एक अंग नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। महिलाओं की ऊर्जा, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता के कारण पार्टी निरंतर सशक्त हो रही है।
इस अवसर पर उषा बिरला, अनिता गथानिया और रीना सपहिया ने महिला मोर्चा की ओर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed