{"_id":"6a42c24d11e111813106635a","slug":"bus-arrived-40-minutes-late-passengers-inconvenienced-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-198944-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 40 मिनट देरी से पहुंची बस, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 40 मिनट देरी से पहुंची बस, यात्री हुए परेशान
Tue, 30 Jun 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ यात्री पैदल व निजी टैक्सियों के सहारे गंतव्य को रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
लदरौर (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो की टिहरा से नाहन जाने वाली एचआरटीसी बस सोमवार सुबह अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट की देरी से पट्टा से रवाना हुई। बस का पट्टा से प्रस्थान समय सुबह 8 बजे निर्धारित है, लेकिन सोमवार को यह बस सुबह 8:44 बजे गंतव्य के लिए निकली। बस समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई यात्री लंबे समय तक बस स्टॉप पर इंतजार करते रहे। देरी बढ़ने पर कुछ यात्रियों ने पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना उचित समझा, जबकि कई लोगों ने निजी टैक्सियों और अन्य वाहनों का सहारा लिया। यात्रियों में विपिन कुमार, दिनेश, कमलजीत, अभिनव, सीमा देवी आदि ने बताया कि बसों के समय पर संचालन न होने से अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करने की मांग की है। सार्वजनिक परिवहन की समयबद्धता बनाए रखना आवश्यक है।