फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bus terminal construction exacerbates parking crisis.

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा निर्माण से पार्किंग संकट गहराया

Sat, 01 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में बस अड्डे के निर्माण कार्य के चलते एचआरटीसी और निजी बस चालकों को पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त जगह नहीं होने से बसें खड़ी करने में दिक्कत आ रही है और कई बार चालकों के बीच कहासुनी की स्थिति भी बन रही है।
विज्ञापन

भोटा में प्रतिदिन 100 से अधिक बसें विभिन्न रूटों से पहुंचती हैं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी रूट की बसों को निर्धारित समय तक सवारियों का इंतजार करना पड़ता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और बस चालकों ने निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था की मांग की है। बस चालक मनोज कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार और दिनेश कुमार ने कहा कि केवल उन्हीं बसों को खड़ा करने की अनुमति दी जाए, जिनका समय हो चुका हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी संजय राणा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बस चालकों और यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed