{"_id":"69d6a7c510b39924350ccdd7","slug":"cable-burns-near-circuit-house-power-outage-for-four-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-189574-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सर्किट हाउस के समीप केबल जली, चार घंटे बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सर्किट हाउस के समीप केबल जली, चार घंटे बिजली बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्किट हाउस के समीप बुधवार को बिजली की मुख्य केबल जल जाने से क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से आसपास के दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक ओवरलोड होने से केबल जल गई, जिसके चलते पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे से अधिक समय के बाद बिजली की सप्लाई बहाल की गई।
दुकानदारों ने बताया कि बिना बिजली के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे, जिससे कामकाज ठप पड़ गया और ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली बोर्ड को बैकअप की व्यवस्था करनी चाहिए। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरभ ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।
Trending Videos