{"_id":"6a46ba9b5d3568a1130bd2b9","slug":"camera-and-55000-in-cash-stolen-from-shop-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199334-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकान से कैमरा और 55 हजार की नकदी चाेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकान से कैमरा और 55 हजार की नकदी चाेरी
Fri, 03 Jul 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लदरौर (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत पट्टा बाजार में बुधवार देर रात शातिरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शातिर फोटोग्राफर दिनेश सिंह निवासी लढवीं की दुकान से करीब दो लाख रुपये मूल्य के फोटोग्राफी उपकरण और 55 हजार की नकदी चुरा ले गए। वहीं, पास की एक कॉस्मेटिक दुकान का ताला भी तोड़ा, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।
पुलिस ने सीसीटीवी की भी जांच की, लेकिन अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
दिनेश सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कैमरा, फ्लैश सहित अन्य महंगे उपकरण और गल्ले में रखी करीब 55 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भोरंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस बाजार में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से बाजार में लगाए सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। यदि ये कैमरे चालू होते तो चोरी की वारदात का खुलासा करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते थे।
वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद