सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cement paver blocks run out, road construction near Kakkar stalled

Hamirpur (Himachal) News: सीमेंट के पेवर ब्लॉक खत्म, कक्कड़ के पास सड़क निर्माण ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cement paver blocks run out, road construction near Kakkar stalled
बस्सी-तताहर सड़क पर कक्कड़ के समीप रूका काम। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। सीमेंट के पेवर ब्लॉक खत्म होने से कक्कड़ में बस्सी-तताहर सड़क का निर्माण कार्य चार दिन से ठप पड़ा है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन बन रही 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण दो साल में भी खत्म नहीं हो पाया है।
Trending Videos

धीमी गति से चल रहे निर्माण से लोगों में रोष है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़क का निर्माण 31 मार्च 2024 को शुरू हुआ। इसकी समाप्ति 30 सितंबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन सड़क निर्माण कंपनी निर्भय की धीमी गति से जारी कार्य के चलते दो साल में भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण विभाग कंपनी के अधिकारियों के पास अपना विरोध जता चुके हैं। इसके बाद भी निर्माण में तेजी नहीं आई है। कंपनी ने टारिंग पूर्ण कर ली है। कक्कड़ से पलपल तक अभी तक दस स्पॉट सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगने का इंतजार कर रहे है।
सीमेंट के पेवर ब्लॉक और अन्य सामग्री खत्म हो गई है। अभी तक पानी की निकासी की नालियों का निर्माण भी अधूरा है।



---
कंपनी और विभाग की लापरवाही के कारण बस्सी से तताहर सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। बार-बार बंद हो रही सड़क से लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए दिक्क्त हो रही है। अगर बरसात के मौसम से पहले सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं किया गया, तो चक्का जाम किया जाएगा। -अंकुश सैनी, पूर्व प्रधान पपलाह पंचायत



सड़क पर कच्चे छोड़े स्पॉट के चलते धूल उड़ रही है। इससे साथ लगते घरों में रह रहे लोगों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भरेड़ी के पास भी पेवर ब्लॉक लगाने के लिए स्पॉट छोड़ा है। यहां पर स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। -वीरेंद्र चौधरी, निवासी भरेड़ी


कोट

सड़क निर्माण पूर्ण करने और इसे विभाग के पास हैंडओवर करने का लक्ष्य मई में रखा है। पेवर ब्लॉक की चार गाड़ियां आ चुकी हैं। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। अभी तक 800 मीटर में पेवर ब्लॉक और कुछ भाग में नालियां बनाने का कार्य शेष है। -इस्माल खान, इंजीनियर, निर्भय कंस्ट्रक्शन कंपनी

बस्सी-तताहर सड़क पर कक्कड़ के समीप रूका काम। संवाद

बस्सी-तताहर सड़क पर कक्कड़ के समीप रूका काम। संवाद

बस्सी-तताहर सड़क पर कक्कड़ के समीप रूका काम। संवाद

बस्सी-तताहर सड़क पर कक्कड़ के समीप रूका काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article