फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Claims regarding answer changes will be verified using digital footprints.

Hamirpur (Himachal) News: डिजिटल फुटप्रिंट से होगी उत्तर बदलने के दावों की जांच

Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) की ओर से आयोजित विभिन्न कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) की आंसर-की को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जेबीटी, टीजीटी (इतिहास) समेत कई भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का दावा है कि परीक्षा के दौरान जिन विकल्पों पर उन्होंने क्लिक किया था, आंसर-की में उनकी जगह दूसरे विकल्प दर्शाए जा रहे हैं। इस संबंध में आयोग के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि किसी के दो से तीन तो किसी के छह से आठ प्रश्नों तक में चयनित उत्तर आंसर-की से मेल नहीं खा रहे हैं। उनका आरोप है कि सही विकल्प चुनने के बावजूद रिकॉर्ड में दूसरा विकल्प दिखाया गया है, जिससे परिणाम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। आयोग की ओर से हाल ही में जारी विभिन्न परीक्षाओं की व्यक्तिगत रिस्पांस शीट (आंसर-की) के बाद यह सवाल उठे हैं।
सीबीटी परीक्षा के उपरांत प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके द्वारा दिए गए उत्तरों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वह उनका मिलान कर सके। इसी प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों ने कथित गड़बड़ी का दावा किया है।
उधर, आयोग का कहना है कि सीबीटी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किए गए प्रत्येक क्लिक का डिजिटल फुटप्रिंट सुरक्षित रहता है। आयोग को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी जा सकती है।


कोट
सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा किए गए हर क्लिक का डिजिटल फुटप्रिंट कंपनी के पास सुरक्षित रहता है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर-की को लेकर कोई संदेह है तो वह आयोग को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेज सकता है। उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर उसकी जांच की जाएगी। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, एचपीआरसीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article