सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conductor removed from duty for failing to issue tickets despite collecting money.

एचआरटीसी बस में बड़ा खेल: नौ यात्रियों से किराया वसूला, टिकट नहीं काटे; ड्यूटी से हटाया कंडक्टर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Jun 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़-हमीरपुर रूट की एचआरटीसी ऊना डिपो की एसी बस में नौ यात्रियों से किराया लेने के बावजूद टिकट जारी नहीं करने का मामला सामने आया है। डिडवीं टिक्कर में जांच के दौरान अनियमितता पकड़ी गई। निगम प्रबंधन ने संबंधित परिचालक हंसराज को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है। नौ यात्रियों के टिकट की कुल राशि 1,971 रुपये थी।

Conductor removed from duty for failing to issue tickets despite collecting money.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी के ऊना डिपो की एसी बस के परिचालक की ओर से पैसे देने के बाद भी यात्रियों को टिकट नहीं देने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रबंधन ने संबंधित परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया है।



जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने डिडवीं टिक्कर के समीप बस का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से नौ यात्रियों के पास टिकट नहीं मिले। जांच में सामने आया कि परिचालक ने यात्रियों से किराया तो वसूल लिया था लेकिन उन्हें टिकट जारी नहीं किए गए थे। इन नौ यात्रियों के टिकट की कुल राशि 1,971 रुपये बनती थी। सभी यात्री ऊना से हमीरपुर की ओर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट तैयार कर ऊना डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेज दी गई है। मंगलवार सुबह बस के चंडीगढ़ रवाना होने से पहले ही संबंधित परिचालक हंसराज को ड्यूटी से हटाया दिया गया है। निगम की ओर से मामले की विभागीय जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एचआरटीसी के मुख्य निरीक्षक अशोक सोनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौ यात्रियों को किराया भुगतान के बाद भी टिकट जारी नहीं की गई थी। संबंधित परिचालक की रिपोर्ट ऊना डिपो के आरएम को भेज दी गई है। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल


मामले की जानकारी मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश जोशी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed