सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress fails to reach consensus on party-backed candidates in Bhota

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों पर कांग्रेस में नहीं बनी सहमति

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 02 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर पंचायत भोटा में नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। व्यापार मंडल भोटा के सीधे चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Trending Videos

अब तक किसी भी वार्ड में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। बीते वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस बड़सर अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय चयन कमेटी गठित की गई थी, लेकिन यह कमेटी अब तक अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कुछ पूर्व पार्षद और अनुभवी चेहरे चुनाव मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन वे पार्टी समर्थन के साथ उतरेंगे या स्वतंत्र रूप से, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
सात वार्डों वाली नगर पंचायत भोटा में कांग्रेस को पिछले चुनाव में 6-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने समय रहते नामांकन कर दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चयन में पिछड़ती नजर आ रही है।
वहीं, व्यापार मंडल भोटा भी चार से पांच वार्डों में प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है, जिसकी स्थिति शनिवार तक स्पष्ट होने की संभावना है।




सुजानपुर में वार्ड चार और नौ में स्थिति स्पष्ट नहीं
नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस ने नौ में से सात वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय कर दिए हैं, लेकिन वार्ड नंबर चार और नौ में कांग्रेस को चेहरा नहीं मिल सका है। अब शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन ही यहां पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



कोट

वार्ड नंबर दो से व्यापार मंडल की ओर से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल कितने वार्ड से प्रत्याशी उतारेगा, यह शनिवार को स्पष्ट हो जाएगा। -सन्नी शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल भोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article