{"_id":"6a6667b9dbffbbbe700d4e1a","slug":"congress-holds-aakrosh-rally-in-bhoranj-mla-suresh-raises-issues-of-public-interest-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-202350-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में कांग्रेस की आक्रोश रैली, विधायक सुरेश ने उठाए जनहित के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में कांग्रेस की आक्रोश रैली, विधायक सुरेश ने उठाए जनहित के मुद्दे
Mon, 27 Jul 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
भोरंज में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते विधायक सुरेश कुमार व अन्य कांग्रेसी नेता। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस ने रविवार को भाजपा सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर भोरंज में आक्रोश रैली निकाली और बस्सी चौक पर धरना दिया।
रैली विश्राम गृह भोरंज से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए बस्सी चौक पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने राम मंदिर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही हाल के पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों का समाधान नहीं होने पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
इस अवसर पर भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, रोशन लाल, विक्रम शर्मा, राकेश गोल्डी, विशाल, संगीता शर्मा, चंदन ठाकुर और रामचंद्र पठानिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।