फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress to strengthen organization at the booth level; will visit villages to raise issues.

Hamirpur (Himachal) News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, गांव-गांव जाकर उठाएगी मुद्दे

Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को भोरंज विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव जाकर भाजपा के चंदा और नीट पेपर लीक मामलों को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला को बधाई दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने भाजपा के चंदा और नीट पेपर लीक मामलों को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।

बैठक में भोरंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश आनंद, उपाध्यक्ष विजय डोगरा, महासचिव अनिल परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला, ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूनम कुमारी, संतोष कुमारी, डॉ. रमेश डोगरा, पवन कुमार, रोशन लाल शर्मा, नरेश ठाकुर, ओम प्रकाश नेगी, दीप चंद, सुरेंद्र जरियाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed