फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pledge to take the teachings of Saint Ravidas to every corner of the country: Anurag

संत रविदास के विचार देश के हर कोने तक पहुंचाने का संकल्प : अनुराग

Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pledge to take the teachings of Saint Ravidas to every corner of the country: Anurag
ढगोह में कलश वंदन यात्रा के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह
ढगोह में 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन, सात माह चलेगा अभियान
विज्ञापन

समापन समारोह में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह भी रहे मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू हुई करीब 750 किलोमीटर लंबी कलश वंदन यात्रा का रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के ढगोह में भव्य समारोह के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम में हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, संत समाज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन

उनकी 650वीं जयंती को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि आगामी सात महीनों तक देशभर में उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य जातिवाद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता और समाज हित की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। काशी से शुरू हुए समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। अंतिम चरण में छात्र संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को संत रविदास जी के जीवन और विचारों से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री कमलेश कुमारी, प्रदेश संयोजक सुमीत शर्मा सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed