फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress's politics regarding the respect for Vande Mataram is also unfortunate: Anurag

वंदे मातरम के सम्मान पर भी कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण: अनुराग

Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress's politics regarding the respect for Vande Mataram is also unfortunate: Anurag
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसके नेताओं को वंदे मातरम से कितनी दिक्कत है।
विज्ञापन

यह किसी पार्टी के प्रोटोकॉल का सवाल नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का प्रश्न है। मीडिया को दिए बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी ओछी और तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में पूरे देश का अपमान किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत के गायन के दौरान प्रत्येक भारतीय से पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ खड़े रहने की अपेक्षा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के मूल स्वरूप का गायन किए जाने के दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे असहमति जताते हुए दिखाई दिए और ऐसा प्रतीत हुआ कि वे गायन को रुकवाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम न तो भाजपा की निजी संपत्ति है और न ही कांग्रेस की। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा का अटूट हिस्सा और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं व राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश सब देख रहा है और सब याद रखेगा। कांग्रेस नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि भविष्य में राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed