फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   OBC Morcha devised a strategy to strengthen the organization.

Hamirpur (Himachal) News: ओबीसी मोर्चा ने संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति

Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला इकाई की बैठक मानपुल में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

साथ ही केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी समय-समय पर देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर ओबीसी आयोग में गैर-ओबीसी सदस्यों की नियुक्ति पर रोष जताया गया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला हमीरपुर प्रभारी हुकम सिंह बैंस, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी पुरुषोत्तम लाल, जिला महामंत्री चंद्रशेखर, नादौन मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद, गलोड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed