{"_id":"6a820e35d356e0eaaa0e21ee","slug":"hamirpur-steeped-in-the-spirit-of-patriotism-the-tricolour-waved-proudly-across-the-town-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204953-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: देशभक्ति के रंग में रंगा हमीरपुर, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: देशभक्ति के रंग में रंगा हमीरपुर, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा
Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय स्वतंत्रतता दिवस समारोह में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुस्कृत करते सीएम सुक्ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में गद्दी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल की लोक संस्कृति को प्रमुखता देने की पहल भी चर्चा में रही।
राज्य स्तरीय समारोह के अलावा जिला में उपमंडल और पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पंचायतों से लेकर स्कूलों तक ध्वजारोहण और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।
सामाजिक संगठनों ने भी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। न्यायिक परिसर बड़सर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कौंडल और न्यायिक परिसर नादौन में सिविल जज अनुज बहल ने ध्वजारोहण किया।
हमीरपुर उपमंडल स्तर का समारोह टाउन हॉल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। भोरंज और नादौन में भी उपमंडलीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सभी न्यायिक परिसरों में भी ध्वजारोहण किया गया।
-- -- -- -- -
गसोता और टौणीदेवी में याद किए स्वतंत्रतता सेनानी
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बारीं की ओर से गांव झनिक्कर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान राजीव चौहान ने की, जबकि पटनौण पंचायत के प्रधान सुभाष ठाकुर विशेष अतिथि रहे। समारोह में दो स्वतंत्रता सेनानी परिवारों, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों तथा 12 पूर्व सैनिकों व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत गसोता में प्रधान राकेश पठानिया की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह हुआ। इस अवसर पर उपप्रधान राकेश कुमार, वार्ड पंच अमरनाथ, मनोज, किरण, ऊषा व रीता कुमारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
पूर्व सैनिकों ने बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बजडौह में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत उपप्रधान कैप्टन हिटलर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राथमिक पाठशाला बजडौह के अध्यापकों, विद्यार्थियों, महिला मंडल की महिलाओं, यूथ क्लब सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। समारोह में कैप्टन रंजीत सिंह और कैप्टन प्रेम सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट की। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान निर्मला देवी, जगदेव सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
पपलाह में पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पपलाह में स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर पंचायत की ओर से देश की रक्षा में सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिए आभार जताया। इस दौरान भाग सिंह, बिहारी लाल, बलजीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया। संवाद
-- -- -- -- -
विद्यार्थी अपने सपनों को बड़ा रखें : विजय
भोरंज (हमीरपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भोरंज में प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों पर नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम की भावना व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि देश तभी और मजबूत बनेगा, जब आज के विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार, शिक्षित और संस्कारी नागरिक बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा। संवाद
-- -- -- -- -
आरसेटी में स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक अजय कतना ने की। संस्थान के अधिकारियों और प्रशिक्षु महिलाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संवाद
-- -- -- -- -
धनेटा कॉलेज में तिरंगा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में तिरंगा ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग मौजूद रहा। संवाद
-- -- -- -- -
भारत-पाक युद्ध की यादों को किया सांझा
हमीरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जय भीम युवा मंडल समिति बटराण की ओर से रविनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ से सेवानिवृत पूर्व सैनिक धनीराम ने तिरंगा फहराया। धनीराम जी ने वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी भाग लिया था और देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त रणजीत सिंह, जयचंद सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
सचित्र
कविता वाचन प्रतियोगिता में अशोका सदन प्रथम
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सुनील दत्त लखनपाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पांचवीं कक्षा ने पहला, चौथी ने दूसरा और छठी कक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में 12वीं अ प्रथम, 11वीं अ द्वितीय और 12वीं ब तृतीय रही। कविता वाचन प्रतियोगिता में अशोका सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और रमन सदन तृतीय रहा। वहीं, सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के इको क्लब और रेड रिबन क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। संवाद
-- -- -- -- -
सुजानपुर काॅलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। समारोह के दौरान महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस तथा रोवर-रेंजर इकाइयों के कैडेटों द्वारा शानदार परेड एवं मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। वहींए सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस चौगान उत्साह, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। संवाद
-- -- -- -
पूर्व सैनिकों ने कांगू में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के पूर्व सैनिकों ने शनिवार को कांगू में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह का शुभारंभ पर सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल मनोहर लाल शर्मा ने किया। उन्होंने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया उसके उपरांत पूर्व सैनिकों की समस्यांओं पर चर्चा की गई। संवाद
-- -- -- -
हमीरपुर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस और रोवर-रेंजर इकाइयों ने सक्रिय सहभागिता की। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित परेड और मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. समजीत सिंह ठाकुर ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। वहीं, बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। संवाद
-- -- -- -
पेंशनरों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को पेंशनर भवन हमीरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अगुवाई में राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। समारोह में मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, जिला प्रधान देव राज पटियाल, हमीरपुर खंड प्रधान हेम राज शर्मा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -
तकनीकी विवि ने मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा और परियोजना अधिकारी अमित ठाकुर ने की। उन्होंने तिरंगा फहराया और सुरक्षा टुकड़ी की सलामी ली। उपकुलसचिव कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद भारत ने अनेक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। हम सभी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, जो युवाओं को सही दिशा देने का आधार है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -
पंचायत ने भूतपूर्व सैनिक किए सम्मानित
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कोट लांगसां में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पंचायत प्रधान डॉ. संगीता शर्मा ने तिरंगा ध्वज फहराया। लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया। ग्राम पंचायत की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों तथा कारगिल युद्ध में बलिदान हुए सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। संवाद
-- -- -- -
स्वतंत्रता दिवस पर 13 बुजुर्ग किए सम्मानित
बिझड़ी (हमीरपुर)। सेवा समिति लोहारली कलवाल ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान 80 या उससे अधिक आयु के करीब 35 बुजुर्गों को सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष बलवंत ने बताया कि देश को आजाद हुए 80 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी जातिवाद से आजाद नहीं हुए। उन्होंने नशे के बारे में लोगों को जागरूक किया। नशा करने वालों की सूचना को छुपाना नहीं है। संवाद
-- -- -- -
भुक्कड़ स्कूल में बलिदानी किए याद
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में क्लस्टर स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कैप्टन प्रकाश चंद भारतीय सेना मेडल, पूर्व सैनिक रत्न चंद और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष कपिला विशेष रूप से मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर बलिदानियों को याद किया। कार्यक्रम में प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़, हाई स्कूल कक्कड़, मिडल स्कूल साही-दा-घाट के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। संवाद
-- -- -- -- -
डिडवीं टिक्कर में पूर्व सैनिकों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के लोगों के साथ बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत की ओर से क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। पंचायत प्रधान मुकेश कटोच ने कहा कि देश की आजादी और एकता-अखंडता बनाए रखने में सैनिकों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे पाैधे
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बूथ नंबर भ्याड़-दो के डुंगरी गांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के जयघोष लगाए गए। पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर भी है। संवाद
-- -- -- -- -
सचित्र
जेएनवी डूंगरी में फहराया तिरंगा
लदरौर(हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने व छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
-- -- -- -- -
एनआईटी हमीरपुर में मनाया स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सांस्कृतिक गतिविधियां एवं क्लब के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में राष्ट्र की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के साथ भविष्य के विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद