फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of a double-lane bridge over the Maan Khad has begun;6.36 crore will be spent.

Hamirpur (Himachal) News: मान खड्ड पर डबल लेन पुल का निर्माण शुरू, 6.36 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of a double-lane bridge over the Maan Khad has begun;6.36 crore will be spent.
मान खड्ड में पुल निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद
पंकज राणा
विज्ञापन

रंगस(हमीरपुर)। धनेटा–कांगू सड़क के अंतर्गत मान खड्ड पर डबल लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार को एक वर्ष के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इस निर्माण पर 6.36 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। पुल में कुल तीन स्पेन बनाए जाएंगे, जिनका निर्माण आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बना रहे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। पूर्व में यहां मौजूद सिंगल लेन पुल के कारण वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकरा पुल होने से एक समय में केवल एक दिशा से ही वाहन गुजर पाते थे, जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग जाती थीं। विशेषकर सुबह और शाम के समय स्थिति और अधिक जटिल हो जाती थी।

अब डबल लेन पुल बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और दोनों दिशाओं से वाहनों की सुचारु आवाजाही संभव होगी, जिससे समय की बचत भी होगी। संवाद
कोट
पुल का निर्माण शुरू हो गया है। अप्रैल 2027 तक ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article