फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of the ITI Utpur building stalled due to lack of funds.

Hamirpur (Himachal) News: बजट के अभाव में रुका आईटीआई ऊटपुर का भवन निर्माण

Sun, 05 Jul 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of the ITI Utpur building stalled due to lack of funds.
बजट के अभाव में रूका आईटीआई ऊटपुर के भवन का निर्माण। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। आईटीआई ऊटपुर के नए भवन का निर्माण बजट के अभाव में रुक गया है। निर्माण बंद होने से भवन अधूरा पड़ा है और विद्यार्थियों को अभी भी किराये के भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटीआई भवन निर्माण के लिए करीब 7.50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। निर्माण एजेंसी ने लगभग 3.30 करोड़ रुपये का कार्य पूरा कर लिया, लेकिन इसके बाद करीब एक वर्ष तक विभाग को बजट उपलब्ध नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके चलते लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य रोक दिया। अब शेष कार्य के लिए विभाग को दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनानी होगी। बजट स्वीकृत होने के बाद ही नया टेंडर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य पुनः शुरू हो सकेगा। इससे भवन पूरा होने में और समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस देरी का सीधा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ रहा है जो नए ट्रेडों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्हें अब भवन निर्माण पूरा होने और नई सुविधाएं उपलब्ध होने का इंतजार करना होगा।
किराये के भवनों में संचालित हो रही कक्षाएं
स्थाई भवन के अभाव में आईटीआई की कक्षाएं फिलहाल किराये के भवनों में संचालित की जा रही हैं। इसके लिए हर महीने लगभग 22 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में आईटीआई ऊटपुर में इलेक्ट्रिशियन और सोलर टेक्नीशियन ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। आईटीआई की योजना थी कि नए भवन के तैयार होने के बाद दो और ट्रेड शुरू किया जाएं, लेकिन भवन निर्माण रुकने से यह योजना भी फिलहाल ठंडे बस्ते में है।


कोट
आईटीआई ऊटपुर के लिए जो बजट मिला था, उतना काम पूर्ण हो गया है। जैसे ही और बजट उपलब्ध होगा, टेंडर किया जाएगा। उसके बाद काम दोबारा शुरू हो जाएगा। -नीतिश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी
उम्मीद है कि जल्द ही आईटीआई ऊटपुर को नया भवन मिलेगा। फिलहाल यहां पर दो ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। -सतीश ठाकुर, प्रधानाचार्य, आईटीआई ऊटपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article