{"_id":"69d5514ab4c7b34fa60a3024","slug":"construction-of-the-sheds-in-jhokhar-is-stalled-due-to-lack-of-budget-increasing-the-risk-of-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-189419-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झोखर में बजट के अभाव में लटका डंगों का निर्माण, हादसे का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झोखर में बजट के अभाव में लटका डंगों का निर्माण, हादसे का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
झोखर के समीप डंगे न लगने से बनी हादसों की आशंका। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के तहत ऊहल-कक्कड़ मार्ग पर झोखर में बजट के अभाव में निर्माण अधर में लटका है। अधूरे कार्य से हादसों की आशंका बनी हुई है। दिनभर उड़ती धूल-मिट्टी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
डंगे न लगने से सड़क के फिर से धंसने की आशंका है। फरवरी में यहां पर सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया था, जिससे करीब 20 से अधिक दिनों तक यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद रहा है। शिव मंदिर झोखर से लेकर विश्वकर्मा मंदिर तक सड़क की कटिंग कर मार्ग को अस्थायी रूप से बहाल तो कर दिया गया, लेकिन सुरक्षा के जरूरी इंतजाम अधूरे छोड़ दिए गए हैं।
यहां कुल तीन डंगे (रिटेनिंग वॉल) लगाए जाने थे। अब तक केवल एक ही डंगा तैयार हो पाया है, जबकि दो का काम अधूरा पड़ा है। कटिंग के चलते सड़क पर धूल-मिट्टी का गुबार उठ रहा है। अधूरे डंगे किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। संकरी सड़क होने के कारण वाहन चालकों को पास लेने में दिक्कतें आ रही हैं।
इसके अलावा सड़क के किनारे फेंकी निर्माण सामग्री भी सुरक्षित आवागमन में बाधा बन रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द अधूरे डंगों का निर्माण पूरा करवाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
-
यह काफी व्यस्त मार्ग है। जब इस मार्ग से गुजरता हूं, तो हादसे का डर बना रहता है। विभाग की ओर से यहां पर जल्द संपूर्ण डंगों का निर्माण करवा जाना चाहिए। -कुलवंत सिंह, निवासी झोखर
सड़क काफी संकरी है। वाहन चालकों को पास लेने में दिक्कतें आती हैं। सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क को चौड़ा करना आवश्यक है। सड़क की चढ़ाई भी खत्म करनी चाहिए। -चमेल सिंह, निवासी झोखर
सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम करना आवश्यक है। विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। -सहदेव, निवासी झोखर
वाहन चालकों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। यदि सामने से गाड़ी आ जाए तो पास बहुत मुश्किल से लिया जाता है। सड़क का विस्तार जल्द हो। -अशोक कुमार, निवासी झोखर
कोट
डंगों के निर्माण के लिए एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति आएगी, यहां पर डंगों का निर्माण कर दिया जाएगा। -नितीश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, टौणी देवी
Trending Videos