सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Couple suffers burns after stove fire erupts, referred to AIIMS in critical condition

Hamirpur (Himachal) News: चूल्हे की आग भड़कने से दंपति झुलसा, गंभीर हालत में एम्स रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 18 Feb 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र के एक घर में चूल्हे की आग जलाते समय एक दंपति बुरी तरह झुलस गया। घटना मंगलवार सुबह की है। गंभीर हालत में दंपति को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 60 फीसदी तक झुलसने से महिला की हालत गंभीर हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बड़सर गांव में 56 वर्षीय कुलवंत सिंह और उनकी 45 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी घर में खाना बनाने के लिए चूल्हे में आग जला रहे थे। इसी दौरान आग को तेज करने के प्रयास में कमलेश कुमारी ने चूल्हे में तारपीन का तेल डाल दिया। ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आते ही आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते महिला के कपड़ों में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बचाने की कोशिश में पति कुलवंत सिंह भी आग की लपटों की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को नागरिक अस्पताल बड़सर पहुंचाया। बीएमओ बड़सर डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन जलने की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण तारपीन डालना पाया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed