{"_id":"6995976616711b59980dff0a","slug":"video-hamirpur-anti-drug-awareness-program-organized-in-khuthdi-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम
ग्राम पंचायत भौंखर के खुथड़ीं गांव में बुधवार को नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति के सहयोग से किया गया। जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा,भोरंज स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनबाड़ी एवं आशा वर्करों और उच्च पाठशाला खुथड़ीं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।