{"_id":"69946a54e77791b7500d535a","slug":"lying-down-and-watching-mobile-or-tv-can-be-very-costly-as-it-can-strain-your-neck-and-waist-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-183884-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लेटकर मोबाइल-टीवी देखना पड़ सकता है भारी, जकड़ रही हैं गर्दन और कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लेटकर मोबाइल-टीवी देखना पड़ सकता है भारी, जकड़ रही हैं गर्दन और कमर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 18 Feb 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीडी कक्ष के बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। कड़ाके की ठंड में रजाई के भीतर घंटों आड़े-तिरछे लेटकर मोबाइल और टीवी देखना हमीरपुर के लोगों को बीमार कर रहा है। गलत पोस्चर में बैठने और लेटने के कारण लोग कमर, गर्दन और पीठ के दर्द का शिकार हो रहे हैं। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के हड्डी रोग (ऑर्थो) विभाग में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द के 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से करीब 15 से 20 मरीज ऐसे हैं, जिनकी गर्दन और कमर में दर्द की मुख्य वजह घंटों गलत तरीके से लेटकर मोबाइल चलाना या टीवी देखना पाया गया है। कई मरीजों ने कंधों में तेज दर्द के साथ हाथों में सुन्नपन की शिकायत भी दर्ज करवाई है।
चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में तापमान कम होने से मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। शारीरिक व्यायाम कम होने से नस और हड्डियों पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जब व्यक्ति गर्दन ऊंची कर या टेढ़े-मेढ़े तरीके से घंटों लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो यह मर्ज दोगुना हो जाता है। ऑर्थो विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संजय ने बताया कि गलत लाइफस्टाइल के कारण सर्वाइकल और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।
विशेषज्ञ सलाह : इन बातों का रखें ख्याल
मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉ. संजय ने लोगों को गलत पोस्चर को लेकर चेताया है। साथ ही सर्दियों में जोड़ों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:
तकिए का सही प्रयोग : गर्दन के नीचे बहुत मोटा या डबल तकिया लगाकर न सोएं।
सीधे बैठें : हमेशा पीठ सीधी करके बैठने की आदत डालें और जरूरत पड़ने पर पीछे सहारा लें।
मोबाइल-टीवी से दूरी : लेटकर या गर्दन झुकाकर मोबाइल और टीवी देखने से परहेज करें।
व्यायाम है जरूरी : घर के भीतर ही योग और हल्का व्यायाम करें ताकि शरीर में रक्त का संचार बना रहे और जकड़न न हो।
सर्वाइकल के मरीज : जिन्हें पहले से सर्वाइकल की समस्या है, वे डॉक्टर द्वारा बताए गए व्यायाम नियमित रूप से करें।
Trending Videos