सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Not only children but adult swinging the fair, happened created commotion, people jumping moving swing

Ujjain News: झूला था फुल रफ्तार में, अचानक टूट पड़ी मधुमक्खियां, मेले में मच गई अफरा तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:01 AM IST
Not only children but adult swinging the fair, happened created commotion, people jumping moving swing
उज्जैन से करीब 50 किलोमीटर दूर नागदा में मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चलते झूले पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। झूले में बैठे लोग हवा में ही अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आए। लोग जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगे। कुछ ही पलों में हालात इतने खराब हो गए कि कई लोग ऊंचाई से ही नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और तीन बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं।

महाशिवरात्रि मेले में मचा हड़कंप

यह घटना नागदा के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर की है। यहां महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगा हुआ है। किसी को अंदाजा नहीं था कि मेले में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। ऊपर झूले में बैठे लोग मधुमक्खियों के हमले से परेशान थे, वहीं नीचे खड़े बच्चों के परिजन और दूसरे लोग घबरा गए। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। झूला जैसे ही नीचे आया, तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। घायलों को तुरंत नागदा के अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

मधुमक्खियों के हमले से मच गया हाहाकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झूला पूरी रफ्तार में चल रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों को काटना शुरू कर दिया। हवा में झूल रहे लोगों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। कुछ लोग अपने कपड़ों से चेहरा ढकते दिखे, तो कुछ सीट के नीचे छिपने की कोशिश करते रहे। हर किसी के मन में बस यही था कि किसी तरह झूला रुक जाए।

झूला रुकते ही सामने आया डरावना मंजर

जैसे ही झूला रोका गया, नीचे खड़े लोगों की हालत देखकर रूह कांप उठी। कई लोगों के शरीर पर दर्जनों डंक के निशान थे। ऊंचाई पर फंसे लोग कई मिनट तक मधुमक्खियों के डंक झेलते रहे। सबसे ज्यादा चिंता तब बढ़ी जब एक ही परिवार के तीन बच्चे गंभीर हालत में मिले। एक बच्चे की आंख में भी डंक लगा है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेले में डर का माहौल है। लोग अब झूले पर बैठने से पहले कई बार सोच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: स्टेटस पर डाली अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की फोटो, शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित; जानें मामला

यह है पूरा घटनाक्रम

नागदा के चंबल तट पर स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आठ दिन का शिवरात्रि मेला चल रहा है। मंगलवार दोपहर इसी मेले में मधुमक्खियों के हमले से ग्राम बनबनी के तीन बच्चे घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती 13 साल के उमेश चौहान पिता करण सिंह, 15 साल के शिवनारायण पिता हुकुम सिंह और 13 साल के नैतिक चौहान पिता हुकुम सिंह ने बताया कि वे झूला झूल रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर हमला कर दिया।

जिम्मेदारों ने क्या कहा

घटना को लेकर जब मेला अध्यक्ष बबीता रघुवंशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मधुमक्खियों का झुंड कहां से आया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कबीरधाम: निर्माणाधीन सड़क को पहुंचाया नुकसान, कांग्रेस नेता समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज

18 Feb 2026

Meerut: सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद मंगलवार देर रात तक रमज़ान की खरीदारी करते दिखे लोग

18 Feb 2026

Muzaffarnagar: भतीजी को पानी के टैंक में डुबोकर मारने वाली आरोपी बुआ गिरफ्तार

17 Feb 2026

Shamli: भाजपा नेता मनीष चौहान के बिगड़े बोल, कहा- बिजलीघर में आग लगा दूंगा, वीडियो वायरल

17 Feb 2026

Bijnor: नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग पर गिरा आम का विशाल पेड़, बाइक सवार घायल

17 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: आगामी त्यौहारों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग करने हुए एआईएमआईएम ने मवाना उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

17 Feb 2026

Meerut: शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में नव मूर्तियों का हुआ दुग्धवास, घृतवास और पुष्पवास

17 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: दुकानें बचाने के लिए सेंट्रल मार्केट में किया सुंदरकांड का पाठ

17 Feb 2026

लखनऊ प्रदर्शन में गए कई कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़ने से अचानक गिरे

17 Feb 2026

होली नजदीक आते ही चिपसोना आलू की बढ़ी मांग, बढ़ सकते हैं दाम

17 Feb 2026

नेत्र परीक्षण शिविर में हुई 165 मरीजों की आंखों की जांच

17 Feb 2026

गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा, यात्रियों को परेशानी

17 Feb 2026

ई-वे बिल पर 50 हजार की बाध्यता हो खत्म, उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की बैठक में रखी मांग

17 Feb 2026

कानपुर: मेट्रो के पांच एलिवेटेड स्टेशनों पर 20 लिफ्ट लगी, लोड टेस्टिंग पूरी

17 Feb 2026

Meerut: दुकानें बचाने के लिए सेंट्रल मार्केट में किया सुंदरकांड

17 Feb 2026

Meerut: नकली घरेलू सामान के साथ शातिर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

17 Feb 2026

UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव पर सरकार का बड़ा फैसला, बनेगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग

17 Feb 2026

कानपुर: उच्च न्यायालय ने मुआवजे के दावे को किया खारिज

17 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 17 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

17 Feb 2026

घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तार, भाकियू ने किया ओढ़पुरा बिजली घर का घेराव

17 Feb 2026

दिल्ली के अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV में कैद हुई महिला

17 Feb 2026

Bhopal: दूषित पानी से मौत मामले पर सियासी संग्राम! भाजपा ने कांग्रेस के आरोप का दिया जवाब

17 Feb 2026

Indore: होलकरों के समय की प्राचीन बावड़ी को भर दिया गया, मेट्रो के कार्य के दौरान किया गया बंद

17 Feb 2026

Rajasthan Panchayat Election: परिसीमन चुनौती सुप्रीम कोर्ट से हुई खारिज, 15 अप्रैल तक पंचायत चुनाव संभव

17 Feb 2026

मुरादनगर में शांति समिति की बैठक संपन्न

17 Feb 2026

साढ़ क्षेत्र में रामगंगा नहर का पानी पहुंचा, गेहूं की अंतिम सिंचाई के लिए किसानों को मिली राहत

17 Feb 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 17ए में सड़क न होने से उद्यमी परेशान, व्यापार पर पड़ रहा बुरा असर

17 Feb 2026

Maihar News: आदिवासी आश्रम शाला दुअरियां के अधीक्षक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

17 Feb 2026

VIDEO: पुलिस से हाथापाई का वीडियो वायरल

17 Feb 2026

VIDEO: एक्सप्रेसवे पर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

17 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed