{"_id":"69953e83080cbdd2a402021e","slug":"video-road-accident-on-hisar-road-in-tohana-fatehabad-truck-climbs-on-divider-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में हिसार रोड पर सड़क हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में हिसार रोड पर सड़क हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक
शहर के हिसार रोड स्थित नागरिक अस्पताल के सामने रात्रि एक ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर पर लगी ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार गुजरात से प्लास्टिक दाना लेकर यह हिमाचल के जिला जिला के लिए जा रहा था तभी रात्रि के समय एक बाइक सवार अचानक से आगे आ गया जिससे बचाने के चलते यह हादसा हुआ है।
फिलहाल चालक और परिचालक दोनों ठीक बताए गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि डिवाइडर पर रखे पत्थर करीबन दस फीट दूर जाकर गिरे है और ट्रक डिवाइडर पर तीस फीट तक आगे चढ़ गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार इसी डिवाइडर पर हादसे हो चुके हैं, आमजन ने प्रशासन से उचित व्यवस्था बनाने की मांग भी की है। ट्रक चालक के साथी सुरजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे में चालक और परिचालक दोनों ठीक है, बाइक सवार को बचाते समय यह हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।