{"_id":"6a46be6c40b9820aa40b19bd","slug":"declining-student-interest-in-sanskrit-and-tourism-subjects-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-199305-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत और पर्यटन विषयों \nमें घटा विद्यार्थियों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत और पर्यटन विषयों में घटा विद्यार्थियों का रुझान
Fri, 03 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्थानीय राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में इस बार संस्कृत और टूरिज्म विषय में महज चार-चार विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। दोनों विषयों में 76-76 सीटें खाली रह गई हैं।
कॉलेज में दोनों विषयों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों को नियुक्त किया गया है, लेकिन विद्यार्थियों का रुझान कम होने से महाविद्यालय में अधिकतर सीटें खाली हैं। इसके अलावा एजुकेशन, जेएमसी, म्यूजिक और पब्लिक एड और अर्थशास्त्र संकाय में भी 10 तक ही सीटें भर पाई हैं।
शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र, इतिहास और हिंदी विषय में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं। महाविद्यालय में अकेले कला संकाय में ही 14 विषय पढ़ाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विज्ञान संकाय में संचालित छह विषयों में भी अभी 10 से 20 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन
मेडिकल और नॉन मेडिकल संकायों में अभी तक कुछेक विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। वाणिज्य संकाय में भी सभी सीटें फुल हो गई हैं।
प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम वर्ष में दाखिले की तिथि को दो बार बढ़ाया गया था, ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। तिथि बढ़ने के बाद भी विद्यार्थियों ने कुछेक ही विषयों में दाखिला लिया है।