{"_id":"69c2ee9e422ac6766302d7ba","slug":"demand-for-vigilance-probe-after-ruckus-in-council-elections-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-187904-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: काउंसिल चुनाव में हंगामे के बाद विजिलेंस जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: काउंसिल चुनाव में हंगामे के बाद विजिलेंस जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के चुनाव में हंगामे के बाद अब विजिलेंस जांच की मांग उठ रही है। टाउन हॉल में रविवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया में मतदाता सूची में दर्ज मतदाता की संख्या से अधिक मतदान होने पर हंगामा हुआ था।
इस चुनाव में प्रत्याशी रहे तेजनाथ तेज ने सरकार से मामले में विजिलेंस जांच की मांग उठाई है। इस विषय पर उन्होंने डीसी हमीरपुर को भी तथ्यों सहित शिकायत सौंपी है। डीसी हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग को जांच का जिम्मा सौंपा है। चुनाव अधिकारी पुरुषोतम कालिया और ऑब्जर्वर तहसीलदर नरेश पटियाल ने प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।
वहीं, इस मामले में प्रत्याशी रहे तेजनाथ तेज ने जिला मुख्यालय हमीरपुर में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर काउंसिल की पूर्व कार्यकारिणी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के पंजीकरण से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में धांधली की गई है। चुनाव के दौरान हॉल में करीब 247 सदस्य थे, लेकिन वोटिंग करीब 253 सदस्यों ने की। फिलहाल चुनाव स्थगित है और अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।
तेजनाथ का कहना है कि यदि प्रशासन मामले की उचित जांच नहीं करता है तो वह मुख्यमंत्री के समक्ष इस विषय को रखेंगे। संस्था में लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं हुए हैं। संस्था में लोगों की ओर से दान दी राशि का मनमर्जी से प्रयोग किया गया। इस विषय पर उच्च स्तरीय जांच बेहद जरूरी है।
वहीं, काउंसिल के पूर्व प्रधान विजय पुरी का कहना है कि संस्था में तेजनाथ तेज को दो वर्ष पहले वही लाए थे। संस्था में जुड़ने के बाद वह हर गतिविधि में शामिल हुए, लेकिन पिछले साल एक बुजुर्ग सदस्य से गलत व्यवहार करने पर उन्हें संस्था से बाहर कर दिया गया। बाकायदा प्रस्ताव पारित कर उन्हें संस्था से हटाया गया और जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई थी। संस्था में समय-समय पर चुनाव हुए हैं। तेजनाथ की ओर से लगाए गए तमाम आरोप गलत हैं।
काउंसिल के पक्ष में उतरा व्यापार मंडल हमीरपुर
जिला व्यापार मंडल हमीरपुर सीनियर सिटीजन काउंसिल के पक्ष में उतर गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और मार्गदर्शन का आधार हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि सीनियर सिटीजन काउंसिल द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे पूरी तरह से न्यायसंगत हैं। इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा। जिला व्यापार मंडल हमीरपुर ने प्रशासन से भी आग्रह किया है कि सीनियर सिटीजन काउंसिल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कोट
इस विषय पर रिपोर्ट ली गई है। नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। काउंसिल अस्पताल में खाना वितरण का कार्य कर रही है। -अभिषेक गर्ग, एडीसी हमीरपुर
Trending Videos