{"_id":"6a611d171d3cbf7c9f01144e","slug":"department-wakes-up-after-accident-at-tal-stadium-will-install-crash-barriers-on-poles-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-201906-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ताल स्टेडियम में हादसे के बाद जागा विभाग, डंगे पर लगेंगे क्रैश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ताल स्टेडियम में हादसे के बाद जागा विभाग, डंगे पर लगेंगे क्रैश बैरियर
Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी के तहत ताल स्टेडियम के डंगे पर खड़े वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध /बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी स्थित ताल स्टेडियम के पास हुए हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल शुरू कर दी है। विभाग ने डंगे के किनारे क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही आयुर्वेदिक अस्पताल के पास सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
सोमवार को करीब 20 फीट ऊंचे डंगे से गिरने के कारण 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग या क्रैश बैरियर लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि डंगे के किनारे पैरापिट लगाए गए हैं, लेकिन बीच-बीच में खाली जगह होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार हादसे वाले स्थान पर सड़क के किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
वर्तमान में इस सड़क का उन्नयन कार्य नाबार्ड योजना के तहत चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभाग ने नो पार्किंग जोन घोषित करने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया है।
वहीं, कार्यकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बड़सर राजेंद्र जुबलानी ने बताया कि ताल स्टेडियम के समीप दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए डंगे के ऊपर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल के पास अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए एसडीएम बड़सर को पत्र भेजा जा रहा है, ताकि क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया जा सके।