सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Devotees are reaching Baba's court by doing Dandavat Pranam amidst the rain.

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बीच दंडवत प्रणाम करते हुए बाबा के दरबार पहुंच रहे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees are reaching Baba's court by doing Dandavat Pranam amidst the rain.
चैत्र मास मेलों के दौरान दंडवत प्रणाम करते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचते हुए श्रद्
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। चैत्र मास मेले के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंच रहे श्रद्धालुओं के अडिग विश्वास को बारिश भी नहीं रोक पाई। शुक्रवार को बारिश के बीच श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए बालयोगी के दरबार पहुंचे।
Trending Videos

बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु रेन कोट पहनकर दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी का आशीर्वाद लिया। विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ धाम में खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार को करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। मंदिर में श्रद्धालुओं ने उदारतापूर्वक दान अर्पित किया। दान के रूप में 22 लाख 77 हजार 470 रुपये चढ़ाए, जबकि अन्य दान के तौर पर 4 लाख 91 हजार 600 रुपये प्राप्त हुए।
मंदिर में कुल 27 लाख 69 हजार 770 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। श्रद्धालुओं ने नकदी के साथ-साथ बहुमूल्य धातुएं और विदेशी मुद्रा भी बाबा को अर्पित की। इनमें 14 ग्राम 155 मिलीग्राम सोना शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड पाउंड 110, यूएस डॉलर 561, यूरो 270, कनाडा डॉलर 1000, ऑस्ट्रेलियन डॉलर 210 और यूएई की 45 मुद्रा भी चढ़ावे में शामिल रही।
वहीं, मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed