फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Diarrhea hits Tauni Devi area, 14 cases reported in three days

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी क्षेत्र में डायरिया की दस्तक, तीन दिन में 14 मामले आए सामने

Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 13 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। बरसात शुरू होते ही डायरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। टौणी देवी अस्पताल में तीन दिन के भीतर डायरिया के 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 12 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

डायरिया के मामले नौ जुलाई से सामने आने शुरू हुए हैं। प्रभावित मरीज मुख्य रूप से भोरंज ब्लॉक और टौणी देवी क्षेत्र के हैं। रविवार को छह नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें कोट, बराड़ा, ग्वारडू और टौणी देवी से एक-एक, जबकि बगवाड़ा से दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

संभावित कारणों की जांच के लिए बारी मंदिर के समीप स्थित पेयजल टैंक से पानी के सैंपल लेकर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से लोगों को उबला या स्वच्छ पानी पीने, भोजन की स्वच्छता बनाए रखने और डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।
कोट
डायरिया के मामलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। -डॉ. रमेश रत्तू, बीएमओ, टौणी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article