{"_id":"6a53f77b42909c213f08ea7b","slug":"hepatitis-b-vaccine-administered-to-healthcare-workers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-200596-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य कर्मियों को लग रही हेपेटाइटिस-बी रोधी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य कर्मियों को लग रही हेपेटाइटिस-बी रोधी वैक्सीन
Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर एवं अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों के सीधे संपर्क में रहने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक रहता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें निर्धारित समयानुसार हेपेटाइटिस-बी के टीके लगाए जा रहे हैं। पांच वर्ष बाद टीकाकरण किया जाता है। हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन की कुल तीन डोज लगाई जाती हैं।
पहली डोज के एक माह बाद दूसरी डोज और दूसरी डोज के तीन माह बाद तीसरी डोज दी जाती है। डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के रक्त एवं शारीरिक द्रवों के सीधे संपर्क में आते हैं, जिससे हेपेटाइटिस-बी संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित टीकाकरण न केवल स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने पात्र स्वास्थ्य कर्मियों से समय पर टीकाकरण पूरा कराने की अपील की है, ताकि संक्रमण के जोखिम को प्रभावी ढंग से कम किया जा सके। संवाद