{"_id":"6a53f804bd0d20f40c0cf344","slug":"sammu-tal-will-become-a-new-center-of-faith-tourism-and-entertainment-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-200597-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आस्था, पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा सम्मू ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आस्था, पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा सम्मू ताल
Mon, 13 Jul 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सम्मू ताल परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज स्थित सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है।
लंबे समय तक गाद, झाड़ियों और घास से घिरे रहने वाला सम्मू ताल अब आस्था, पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। परिसर में अब तक तीन हट, एक शौचालय और बैठने के लिए करीब 50 बेंच लगाए जा चुके हैं। आकर्षक फूलों और सजावटी पौधों से परिसर को संवारा गया है।
पैदल घूमने के लिए फुटपाथ और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं। सम्मू ताल परिसर में भगवान शिव की 22 फुट ऊंची और 16 फुट चौड़ी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे विशेष रूप से केरल से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
यह प्रतिमा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगी। परियोजना के तहत फव्वारे का निर्माण और मछलियों के संरक्षण के लिए अलग ताल भी विकसित किया गया है।
सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण की योजना लंबे समय से लंबित थी। विभिन्न पंचायतों की ओर से कई बार प्रस्ताव भेजे जाने के बाद करीब दो वर्ष पहले इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में पेंट सहित कुछ अंतिम कार्य शेष हैं। लोक निर्माण विभाग ने अगले एक महीने के भीतर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कोट
सम्मू ताल का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में हैं। जल्द ही कार्य संपन्न हो जाएगा। -राजेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भोरंज