फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disarray disrupts Sujanpur Municipal Council's budget.

Hamirpur (Himachal) News: अव्यवस्था ने बिगाड़ा नगर परिषद सुजानपुर का बजट

Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाली नगर परिषद सुजानपुर की आर्थिक स्थिति पर कूड़ा शुल्क की बढ़ती बकाया राशि भारी पड़ रही है। नौ वार्डों में उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली कूड़ा शुल्क राशि अब करीब एक करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से भुगतान न होने से एक ओर जहां नगर परिषद की आय प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर सफाई व्यवस्था का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के नौ वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की ओर से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रतिमाह 50 से 150 रुपये तक का कूड़ा शुल्क लिया जाता है। इसी आय से सफाई कर्मचारियों का वेतन, कूड़ा उठाने की व्यवस्था, वाहनों का संचालन और अन्य खर्च पूरे किए जाते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर परिषद की आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा शुल्क की बकाया राशि बढ़ने का एक कारण व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही भी माना जा रहा है। शहर के कई वार्डों में उपभोक्ताओं की कूड़ा शुल्क पर्चियां नियमित रूप से नहीं काटी जा रही हैं।
कई जगहों पर दो से तीन महीने बाद शुल्क की पर्ची दी जाती है। इससे रिकॉर्ड अपडेट रखने में परेशानी आ रही है और बकाया राशि का सही आकलन करना भी मुश्किल हो रहा है। कूड़ा शुल्क राशि के रिकॉर्ड को लेकर ऑनलाइन व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी बढ़ रही है।

कोट
कूड़ा शुल्क की बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। शुल्क वसूली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिटीजन सेवा पोर्टल शुरू किया जा रहा है। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article