सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   District BJP sent the list to the state leadership, Congress still in doubt

Hamirpur (Himachal) News: जिला भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व को भेजी सूची, कांग्रेस में अब भी संशय

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत चुनावों को लेकर हमीरपुर जिला में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला भाजपा ने जिला परिषद चुनावों के लिए 57 संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है।
Trending Videos

19 जिला परिषद वार्डों के लिए हर सीट पर तीन-तीन नामों का फार्मूला अपनाया गया है। अब प्रदेश भाजपा की मंजूरी के बाद ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे और पार्टी की ओर से प्रत्याशी चुनावों में नहीं उतारे जाएंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सक्रियता से स्थिति उलझी हुई नजर आ रही है।

भाजपा ने हर वार्ड के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर चुनावी गणित को साधने की कोशिश की है। ये नाम मंडल स्तर से जुटाकर जिला नेतृत्व को भेजे गए और स्थानीय विधायकों की सिफारिश के आधार पर फाइनल किए गए हैं। हालांकि, कुछ वार्डों में अभी भी स्थिति पेचीदा बनी हुई है, जहां एक से अधिक दावेदार पहले से ही प्रचार में जुटे हैं।
ऐसे में पार्टी भीतरखाते जीत-हार के समीकरण को लेकर मंथन कर रही है, ताकि वोट बंटवारे से बचा जा सके। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला में कांग्रेस ने भले ही आधिकारिक तौर पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतारने से दूरी बनाई हो, लेकिन ब्लॉक स्तर पर कई जगहों पर समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।
इससे कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में काफी दिन है, ऐसे में दोनों ही संगठन एक-दूसरे के फैसलों पर नजर बनाए हुए हैं।









ये है आरक्षण स्थिति

हमीरपुर के अनारक्षित वार्डों में वार्ड-5 जंगलरोपा, वार्ड-6 ताल, वार्ड-7 चमनेड, वार्ड-10 जाहू, वार्ड-13 बिझड़ी, वार्ड-14 झंझयाणी शामिल हैं। वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट और वार्ड-12 करेर अनुसूचित जाति और वार्ड-18 अमलैहड़ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड-2 पनोह, वार्ड-4 उहल, वार्ड-9 धमरोल, वार्ड-11 महल और वार्ड-15 दांदड़ू महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। वार्ड-1 बीड़-बगेहड़ा, वार्ड-8 बधाणी और वार्ड-17 मालग अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड-16 लहड़ा और वार्ड-17 सपड़ोह ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखे गए हैं।



---
चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हैं। ऐसे में जमीनी कार्यकर्ताओं की पसंद पर निर्णय लिया जाएगा। जहां एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, वहां समन्वय के निर्देश दिए गए हैं। -सुमन भारती, जिलाध्यक्ष हमीरपुर कांग्रेस

57 नामों की सूची प्रदेश भाजपा को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। -राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष हमीरपुर भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article