फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Door-to-door garbage collection charges will be collected by the 10th of every month.

Hamirpur (Himachal) News: हर माह 10 तारीख तक वसूला जाएगा डोर-टू-डोर कूड़ा शुल्क

Thu, 23 Jul 2026 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के बदले वसूले जाने वाले शुल्क को लेकर नगर परिषद सुजानपुर गंभीर हो गई है। मंगलवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि गारबेज शुल्क हर माह की 10 तारीख तक वसूला जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और शुल्क नियमित रूप से एकत्र हो सके।
विज्ञापन

नगर परिषद के तहत कूड़ा शुल्क के रूप में करीब एक करोड़ रुपये बकाया लेना शेष है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने लंबित शुल्क की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके तहत दुकानदारों से भी संपर्क कर उनके सुझाव लिए गए। दुकानदारों ने बताया कि समय पर शुल्क एकत्र नहीं होने के कारण एकमुश्त राशि जमा करने में परेशानी होती है। इसी सुझाव को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया कि गारबेज शुल्क प्रत्येक माह की 10 तारीख तक एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से 50 रुपये से 100 रुपये तक गारबेज शुल्क लिया जाता है। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, अध्यक्ष नीलम धीमान, उपाध्यक्ष विनय स्याल, पार्षद ज्योतिका ठाकुर, वीना धीमान, प्रमिला देवी, मीनाक्षी महाजन और सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर दी चेतावनी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने मंगलवार को शहर की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला, उसे कब्जे में लेकर नष्ट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। हर्षित शर्मा ने बताया कि पहली बार प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर केवल चेतावनी दी गई है। यदि भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed